फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवती समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवती समेत दो की मौत
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर एक महिला और एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने दोनों को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके घर वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सिकंदरपुर निवासी सरस्वती देवी (50) ने बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सरस्वती देवी की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। उधर, थाना फूलबेहड़ के गांव टापरपुरवा निवासी रामनरेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह काम करने चले गए। पत्नी पशुओं के लिए खेत की ओर चारा लेने चली गईं। इसी बीच उनकी 18 वर्षीय पुत्री पूजा ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद पत्नी जब घर पहुंची तो देखा कि पूजा की हालत खराब थी। वह तड़प रही थी। हालत खराब होने पर पुत्री को जिला अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद पुत्री की मौत हो गई। युवती के जहर खाने के कारणों के बाबत वह कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें