फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद व उसके पति को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला में गुरुवार की रात नगर पंचायत की पूर्व महिला सभासद के घर में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर उनको व पति पर डंडा, सरिया और चाकू से हमला कर दिया। दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में पूर्व सभासद की हालत गंभीर बनी हुई है। पति ने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



ऊंचा टीला निवासी पूर्व महिला सभासद सीमा राजपूत के पति गौरव वर्मा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे वह घर पर थे। बाहर लगे हैंडपंप से उनकी पत्नी पानी भर रही थीं कि तभी घर के सामने रहने वाले ईश्वर दयाल वर्मा पुत्र लालता प्रसाद, नागेंद्र प्रताप व जीत सिंह पुत्र शंभू दयाल व उनके घर की महिलाएं डंडे, सरिया, व चाकू लेकर चबूतरे पर आए और गालीगलौज की। ये घर के अंदर घुस गए। जब पत्नी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उन पर सरियों, डंडों से हमला कर दिया। जब वह बचाने दौड़े तो उन पर हमला कर दिया। बचाव के लिए चिल्लाए तो मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े।

इस पर ये लोग धमकी देते हुए भाग गए। सरिया व डंडों के हमले से दोनों के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर डायल सौ पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन ये लोग भाग निकले थे। गंभीर घायल अवस्था में पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। पूर्व सभासद के पति ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गंभीर हालत में पूर्व सभासद को अस्पताल मेें कराया भर्ती
-पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें