फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बिजली खंभे में बांधकर जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 एलकेएच 15
विज्ञापन


युवक को बिजली खंभे में बांधकर पीटा
यूपी 100 ने पहुंचकर पीड़ित को कराया बंधनमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग में सोमवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। गनीमत थी कि सूचना पर समय से यूपी 100 पुलिस पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मूड़ा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे युवक श्रवण के घर घुसा था। घर वालों ने चोर-चोर कर शोर मचाया। इस पर एकत्र हुए लोगों ने भाग रहे गांव के ही आरोपी अनवर को चोर समझकर दबोच लिया। जिस समय आरोपी पकड़ा गया उस वक्त वह नशे की हालत में था। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पास ही स्थित एक बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। चोर के पकड़े जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जो पहुंचा उसने भी उस पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसी बीच किसी ने युवक को खंभे में बांधकर पीटे जाने की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी 2879 मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को बमुश्किल छुड़ाकर हिरासत में लिया और उसे थाना लाई। ग्रामीणों की माने तो यदि समय से पीआरवी न पहुंचती तो आरोपी की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ग्रामीणों ने उसे लात-घूंसे से पीटा है। दोनों पक्षों के बीच आपस में सुलह समझौता की बात चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
- पान सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें