फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
पलियाकलां।
विज्ञापन

इलाके के धूसर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर, मृतक युवक के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
टॉपरपुरवा बिजौरिया निवासी रामविलास का 24 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार पास के ही गांव धूसर में अपनी ससुराल गया था। यहां पर सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहतूत के पेड़ से लटकता पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने जब शव लटके देखा तो सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसओ विपिन कुमार सिंह, एसआई दिलीप प्रजापति, रामबरन गुप्ता आदि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
विज्ञापन

उधर, मृतक के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया है कि उसका ससुराल में विवाद चल रहा था जिसका समझौता थाने में एक दिन पहले ही हुआ है। आरोप है कि उसके भाई ने पुलिस को पत्र भी दिया था, जिसमें उसने अपनी जान का खतरा बताया था। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई कुलदीप ने उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी, छोटेलाल, प्रीति, कुलदीप, देवकी आदि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस बावत एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया था, इसके बाद उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
महेवागंज।
थाना फूलबेहड़ के खइया गांव में 22 वर्षीय एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से घर में कोहराम है।
विज्ञापन

रविवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने गांव किनारे खेत में लगे नीम के पेड़ में युवक का शव लटकते देखा। शोरगुल सुनकर वह भीड़ जमा हो गई। इतने में गांव के प्यारेलाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र संदीप के रूप में की। शव मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने किसी रंजिश से इनकार किया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना का कारण भी अभी ज्ञात नही हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें