फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार के 63 नोट के साथ धरी गईं महिलाएं 

विज्ञापन
money
विज्ञापन
पलियाकलां।
विज्ञापन

बीती देर रात बड़ी संख्या में दो हजार रुपये के नोटों के साथ दो महिलाओं को नेपाल पुलिस पकड़कर एसएसबी कमलापुरी चेक पोस्ट पर लाई थी। बताया जाता है कि यह महिलाएं नेपाल से करेंसी लेकर खजुरिया जा रही थीं। इसके बाद पहुंची नेपाल पुलिस वहां के व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती देर रात कमलापुरी के एसएसबी चेक पोस्ट पर दो महिलाओं को पकड़कर नेपाल पुलिस लाई थी। इन महिलाओं की तलाशी ली गई तो इनके पास से दो हजार रुपये के 63 नोट बरामद हुए। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार महिलाएं नेपाल से खजुरिया जाने की फिराक में थीं। इसके बाद वहीं पर व्यापारियों के साथ नेपाल पुलिस ने बैठक भी की। जिसमें तय हुआ कि यह महिलाएं नेपाल से आई थीं इसलिए उनको नेपाल ले जाया जाए। इसके बाद नेपाल पुलिस दोनों महिलाओं को पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें