फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवर/मोहम्मदी। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मड़ैया गांव में एक विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। मायके वालों की सहमति से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव के हरीराम की पत्नी सुनीता (25) रविवार की शाम घर में पंखे का स्विच लगा रही थी। तार शॉर्ट होने के कारण उसकोे करंट लग गया। परिवारवाले सुनीता को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता का मायका पुवायां क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में है। सूचना मिलने पर उसके माता-पिता सोमवार सुबह गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने उनकी सहमति से सोमवार को सुनीता का अंतिम संस्कार कर दिया। सुनीता की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक वर्ष की पुत्री अंशिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें