फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ पुलिस ने दर्ज की गाली गलौज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को शौच के लिए गई थी। जहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पहले तो पुलिस ने इस मामले में समझौते का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र की एक किशोरी मंगलवार की दोपहर शौच के लिए गई थी। जहां पहुंचे गांव के ही एक दिलीप ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने घर आकर परिवार वालों को पूरी घटना बताई है। इस पर किशोरी का भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ पीड़िता को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस आनन-फानन में आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई और समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। देर रात चली पंचायत के बाद भी जब समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जब पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया तो पीड़िता ने छेड़छाड़ से इंकार कर दिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नेटवर्क न मिलने के कारण वह बातें करते हुए खेतों की तरफ आ गया और फोन पर ही वह किसी के साथ गालीगलौज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें