फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर की संपूर्णानगर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की वजह तो साफ नहीं हो सकी लेकिन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही तथा अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दुधवा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार संपूर्णानगर रोड पर मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जाता है कि कार में युवकों के साथ ही महिलाएं भी सवार थीं। हादसे के बाद उनमें हड़कंप मच गया। किसी तरह से सभी कार सवार नीचे उतरे। घटना के बाद रोड पर अफरातफरी का माहौल बना रहा तथा जाम की स्थिति बनी रही। किसी तरह ट्रैक्टर आदि मंगवाकर कार को डिवाइडर से उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें