फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिकप पर लदी सागौन, शीशम की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैगलगंज रेंज वनकर्मियों की टीम ने नीमगांव थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर दो पिकप में लदी सागौन और शीशम की लकड़ी बरामद की है। इस मामले में वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है। लकड़ी कहां से काटी गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर मैगलगंज रेंज के वनरक्षक उमेश वर्मा ने नीमगांव थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर दो पिकप में लदी पांच बोटा और 18 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद की। कागज मांगने पर पिकप चालक कागज नहीं दिखा सके। वन रक्षक की सूचना पर रेंजर एनके रॉय, डिप्टी रेंजर प्रभात श्रीवास्तव, फॉरेस्टर रविकांत वर्मा और अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वनकर्मियों की टीम ने मामले का केस दर्ज कर थाना नीमगांव क्षेत्र के बेलहरी निवासी वहीद और सिकंद्राबाद निवासी मुबारक को जेल भेज दिया है। डिप्टी रेंजर प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद दोना पिकप और लकड़ी सीज कर दी गई हैं। चालकों ने बताया गोला में एक आरा मशीन के पीछे से ठेकेदार ने लकड़ी लदवाई थी और सीतापुर ले जाने को कहा था। लकड़ी किसकी और कहां से काटी गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें