फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में आकर लोगों ने गंवाई गाढ़ी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालच में आकर गंवाई गाढ़ी कमाई
धन दोगुना करने का लालच देकर लाखों जमा कराने के बाद कंपनी फरार, पुलिस से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। धन दोगुना करने के झांसे में आकर सैकड़ों ग्रामीण अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठे हैं। लोगों से रुपये जमा कराने के बाद चिट फंड कंपनी फरार हो गई है। गुस्साए लोगों ने थाने में तहरीर देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम कस्ता में इंफोकेयर एग्रीकल्चर मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नामक कंपनी ने कार्यालय खोला था। इस कंपनी के एजेंट कस्ता निवासी सुधीर श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने धन दोगुना करने का सब्जबाग दिखाया था। झांसे में आकर ग्रामीणों ने लाखों रुपये जमा किए थे। करीब एक माह से कंपनी का दफ्तर बंद था और पैसा जमा करने वाले एजेंट भी फरार हो गए हैं। लगातार उन्हें ढूंढने के बाद हताश होकर ग्रामीणों ने मितौली थाने में अपने साथ ठगी होने की जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दो साल से कंपनी का कार्यालय संचालित था। ठगी का शिकार होने वालों में शादाब, दिलीप, संदीप, प्रदीप, आशाराम, रतन सिंह, देवेन्द्र सिंह, नकुल, संगीता देवी, रमेश, ज्ञानदेवी, पिंकी, लल्लन आदि ने मितौली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसओ ओपी रजक ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें