फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल के बच्चे को छोड़कर युवक साइकिल समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवर। सरकारी नलकूप पर साइकिल से गए दस वर्षीय बालक को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। कुछ घंटों बाद बरवर कस्बे में बालक को छोड़कर उसकी साइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भौनापुर के चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिपिक राम निवास वर्मा ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक को अपनी साइकिल से सरकारी नलकूप पर भेजा था। वहां उनके बेटे को एक अज्ञात युवक मिला, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी। युवक ने अभिषेक को अपनी साइकिल पर बैठाने को कहा और प्रलोभन दिया। इस पर अभिषेक राजी हो गया। युवक खुद साइकिल चलाने लगा और भौनापुर से बरवर कस्बे में पहुंच गया। देवीस्थान मोहल्ले के पास स्थित इलाहाबाद बैंक बरवर के सामने से जब वह गुजरा तो उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। बाद में यह युवक बच्चे को एक मेडिकल स्टोर के पास छोड़कर साइकिल लेकर फरार हो गया। अभिषेक रोता हुआ अपने गांव पहुंचा और घटना अपने परिवार वालों को बताई। बच्चे के पिता ने बरवर पुलिस चौकी को सूचना दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। चौकी इंचार्ज बरवर अतुल कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वीडियो से आरोपी युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि बच्चा सकुशल घर पहुंच गया, जिससे उसके परिवार वाले खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें