फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कालेज प्रबंधक के घर चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहे आईपीएस कालेज के प्रबंधक विवेक शर्मा के देहरादून स्थित घर पर भी एसआईटी ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। रविवार को एसआईटी की टीम देहरादून के ईदगाह मार्ग प्रकाश नगर कोतवाली कैंट क्षेत्र में बने घर पर पहुंची। एसआईटी की टीम ने फरार चल रहे कालेज प्रबंधक के खिलाफ चल रही कुर्की की कार्रवाई का नोटिस मुनादी कर चस्पा किया। एसआईटी प्रमुख मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तो उसके घर एवं कालेज में कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी की तलाश में एसआईटी सरगर्मी से जुटी है। बता दें कि रुड़की के बेड़पुर में बने आईपीएस कालेज के निदेशक अंकुर शर्मा को एसआईटी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें