फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली का शिकार कर रहे युवक को दबोचा, कई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के भगहर में मछली का शिकार कर रहे एक युवक को बेलरायां वनरेंज की टीम ने जाल समेत दबोच लिया, जबकि उसके कई साथी भागने में सफल रहे। वन विभाग ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर अन्य फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुधवा पार्क रेंज बेलरायां के प्रभागीय वनाधिकारी एनके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे बेलरायां पार्क रेंज की रमुवापुर चौकी के वन दरोगा राकेश कुमार, वन्यजीव रक्षक राम सिंह आदि गश्त पर थे। इस दौरान पार्क के महोली वनबीट के कक्ष संख्या चार भगहर में मछली का शिकार कर रहे कुछ शिकारियों पर गश्ती टीम की नजर पड़ी। जिस पर टीम ने शिकारियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच शिकारियों की नजर टीम पर पड़ गई। टीम को आता देख शिकारी मौके से भागने लगे। हालांकि टीम ने थानमा निघासन के गांव सकटूपुरवा निवासी पवन कुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य शिकारी भागने में सफल रहे। टीम ने पकड़े गए आरोपी के पास से चार मछली जाल व एक मोबाइल बरामद किया है। बेलरायां पार्क रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कश्यप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अन्य शिकारियों शहीद निवासी सलीमाबाद, रामआसरे, दाताराम और छोटे निवासी सुरजीपुरवा, उत्तम निवासी लालबोझी, रामदत्त उर्फ भुइयार आदि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

0000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें