फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चोरी-छिपे निकाला जा रहा था शहद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। जंगल के अंदर मधुमक्खी पालन कर शहद निकालने का मामला उस समय सामने आया जब वन विभाग की टीम ने सूचना पर छापा मारा। हालांकि शहद कारोबारी मौके से भाग निकले। टीम ने जंगल में लगाए गए मधुमक्खी पालन के 25 बॉक्स बरामद किए हैं। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार शाम चार बजे दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंजर उमेश चंद्र राय को सूचना मिली कि सिंकदरपुर बीट जंगल के कंपार्टमेंट बरौछा एक में कुछ शहद के कारोबारी मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स लगा रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्रीय रेंजर ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को जंगल के अंदर दो लोग मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स लगाते दिखाई पड़े। वन कर्मचारियों की देख बॉक्स लगा रहे लोग भाग निकले। छापामार टीम ने मौके से मधुमक्खी पालन के लिए लगाए जा रहे 25 बॉक्स बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया। रेंजर गोला ने बताया कि वन अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
विभागीय मिलीभगत से सूचना लीक होने का संदेह
वन विभाग टीम की छापेमारी के बाद भी शहद कारोबारियों के भाग निकलने के पीछे विभागीय मिलीभगत होने का संदेह है। इसमें एक फारेस्ट गार्ड की भी भूमिका होने की चर्चा है। फिलहाल रेंजर ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए वन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें