फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार की लाइन से चिपका किशोर, मौत

Sat, 28 Mar 2015 10:59 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम खखरा में शनिवार की शाम की शाम करीब साढ़े छह बजे भैंस चराकर लौट रहे किशोर की 11 हजार बिजली लाइन से चिपककर मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार भैंस को करंट से बचाने के प्रयास में वह भी चपेट में आया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खखरा निवासी बृजेश यादव का 12 वर्षीय पुत्र उपेंद्र यादव शनिवार को गांव के बाहर भैंस चराने गया था। गांव के बाहर होकर निकली 11 हजार वोल्ट लाइन इतनी ढीली है कि इसके तार जमीन से कुछ ही दूर हैं। शाम को जब उपेंद्र भैंस चराकर लौट रहा था तभी भैंस तारों से छू गई। यह देख उपेंद्र ने भैंस बचाने का प्रयास किया इससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे उपेंद्र की भी मौत हो गई। अन्य लोगों ने इसकी खबर उपेंद्र के घर वालों को दी। घर वालों ने बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। बताते चलें कि इन ढीले तारों को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन तार नहीं ठीक किए गए। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। इस बाबत पुलिस को देर शाम तक जानकारी नहीं हो सकी है। उधर बिजली विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया है कि उन्हें घटना की बाबत जानकारी नहीं है। परिवारों वालों के सूचना देने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें