फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में खेतों की ओर गई एक 13 साल की किशोरी को गांव के युवक ने दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे उसकी पुत्री गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। इस बीच पड़ोस के ही एक युवक ने बेटी को खेत में ही पकड़ लिया। असलहे के बल पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूट कर किशोरी बेसुध हालत में घर पहुंची। बेटी की हालत देख घर वाले सन्न रह गए। किशोरी ने रोते हुए अपनी मां को अपने साथ हुई दरिंदगी बताई। रात को ही परिजन किशोरी को लेकर फूलबेहड़ थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार उसे गिरफ्तार कर लिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि तमंचा की बात झूठी है। पाक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें