फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर दुकानदार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के टेगनहा गांव में उधारी का पैसा मांगने पर एक युवक ने किराना दुकानदार का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव टेगनहा निवासी कुलदीप कुमार गांव में ही एक गुमटी में किराना का सामान बेचता है। एक माह पहले गांव का ही ललतू उससे एक हजार दो सौ दस रुपये का गुड़ और किराने का सामान यह कहकर ले गया था कि वह उसके पैसे पंद्रह दिन में दे देगा। कुलदीप के मुताबिक वह कई बार उससे अपना उधारी का पैसा मांगने गया लेकिन ललतू उसे हमेशा टालता रहा। बुधवार सुबह दस बजे जब दुकानदार उससे अपना उधारी का पैसा मांगने गया तो वह गाली देने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो आरोपी बौखला गया और कुलदीप के सिर पर ईंट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार कुलदीप ने कोतवाली में तहरीर दी है। हल्का इंचार्ज अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें