फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोपी बेटे को छुड़ाने गए पिता की थाने में मौत

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। दरोगा की बाइक चुराने के आरोप में हिरासत में लेकर थाने में बैठाए गए बेटे को छुड़ाने गए पिता की थाने में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

निघासन थाने के हलका नंबर दो में तैनात दरोगा रफीक अहमद की शनिवार रात बाइक चोरी हो गई। रात में उन्होंने शादाब को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवक के पिता निसार अहमद भी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ थाने पहुंच गए, जहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आननफानन में उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दरोगा रफीक ने रजिस्ट्री दफ्तर के पास एक कमरा किराए पर ले रखा है। शनिवार रात करीब 12 बजे वह गश्त से आए और कमरे के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। इस दौरान वहां दो युवक खड़े थे। इसी बीच बिनौरा के कुछ लोग उनसे मिलने आए। सभी लोग कमरे में बातचीत करके बाहर निकले तो देखा कि बाइक गायब है। दरोगा को शक हुआ कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़े युवकों ने ही चुराई। दरोगा पड़ोस में रहने वाले निसार अहमद के पुत्र शादाब को थाने ले आए। आरोप है कि दरोगा ने घर के पास उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन

दरोगा रफीक ने बताया कि बाइक चोरी होने से पहले शादाब ने लाल कलर की टीशर्ट पहन रखी थी। बाइक चोरी होने के बाद वह दूसरे रंग की टीशर्ट पहने हुए था। इसबीच शादाब के पिता निसार अहमद (55) अपनी पत्नी अख्तरून बानो और दूसरे बेटे इकरार के साथ लाल रंग की टीशर्ट लेकर थाने पहुंचे। थाने में शादाब को पुलिस के डांटे जाने से निसार को सदमा लगा और हार्ट अटैक पड़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते निसार की मौत हो गई। पुलिस तत्काल निसार को जीप में सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
-----------
थाने के अंदर निसार अहमद को दिल का दौरा पड़ा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शक के कारण दरोगा रफीक उसके बेटे को थाने लेकर आए थे। थाने के अंदर शादाब से कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई। इसके पहले भी निसार को दो बार अटैक पड़ चुका है।
विज्ञापन

-अजय यादव, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें