फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने वृद्ध ससुर पर लगाया रेप का आरोप

विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पलियाकलां।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने अपने वृद्ध ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार को थाना पहुंची। उसने अपने वृद्ध 65 वर्षीय ससुर पर रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी वृद्ध ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि वृद्ध ससुर के पास जमीन है, जिसको उसकी बहू हथियाना चाहती है, इसी कारण उसने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल, मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें