फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 बोरा सुपारी समेत दो पकड़े, डीसीएम जब्त

Thu, 12 Feb 2015 07:53 PM IST
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
गदनियां मुख्यालय गेट के पास एसएसबी ने डीसीएम से करीब 101 बोरे सुपारी बरामद की है। एसएसबी ने इसमें दो लोगों को पकड़ कर उनके पास से 81 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसबी ने बरामद माल और पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह 4.30 बजे जानकारी मिली कि नेपाल से लाया गया कुछ सामान बमनगर के पास एक ट्रक में लोड हो रहा है। जानकारी मिलते ही एसएसबी जवानों की एक टीम वहां पहुुंच गई लेकिन तब तक वाहन निकल चुका था। टीम ने सूचना मुख्यालय पर दी। जिस पर जवानाें ने पलिया-संपूर्णानगर रोड पर जा रही डीसीएम रोक ली। तलाशी ली गई तो उससे करीब 101 बोरी सुपारी बरामद हुई जिसका वजन करीब 58 क्विंटल निकला। एसएसबी ने चालक जाहिद निवासी ग्राम चंदोई थाना सुनगढ़ी पीलीभीत और हापुड़ निवासी सुरेश को पकड़ लिया। इनके पास से करीब 81 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई। एसएसबी ने डीसीएम, सुपारी समेत पकड़े गए लोगों को मुख्यालय लाकर पूछताछ की। एसएसबी के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनके पास प्रपत्र हैं इसके लिए एसएसबी ने समय भी दिया लेकिन कोई भी प्रपत्र नहीं आ सके। इसके बाद एसएसबी ने बरामद माल का सीजर बनाकर पकड़े गए लोगों को संपूर्णानगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
नेपाल से कानपुर की जाती है सुपारी की तस्करी
नेपाल से सुपारी सस्ती मिलने के कारण इसकी तस्करी बढ़ गई है। भारतीय तस्कर इसे संपूर्णानगर क्षेत्र से सटी नेपाल सीमा से यहां लाकर एकत्र करते हैं और फिर इसे कानपुर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें