फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वारदातों में 1.85 लाख लूटे

Tue, 11 Aug 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की वारदातों में बाइक सवार बदमाशों ने 1.85 लाख रुपये लूट लिए। शहर में विलोबी हाल के सामने अंबेडकर पार्क के पास लोन का पैैसा निकालकर जा रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने 1.25 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वहीं उचौलिया क्षेत्र के कोटरा गांव के पास बाइक सवार चार बदमाश एक युवक से 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन-दहाड़े लूट की वारदातों से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है। वहीं बैंकों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि दोनों ही मामलों में ये लोग बैैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

फूलबेंहड़ क्षेत्र के गांव लखहा भूड़ निवासी किसान रामहर्ष शुक्ला ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक लखीमपुर से किसान क्रेडिट कार्ड पर 1.25 लाख रुपये का लोन निकाला था। बैैंक से रुपये निकालने के बाद वह पैैदल ही आरटीओ आफिस जा रहा था, जहां उसने साइकिल खड़ी की थी। रास्ते में विलोबी हाल के सामने अंबेडकर पार्क के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रामहर्ष के हाथ से रुपये भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद सीओ एमपी सिंह और कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने मौका मुआयना किया।
उचौलिया। चौकी क्षेत्र में कोटरा गांव के पास हाइवे पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मंगलवार दोपहर बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार युवक से 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पसगवां क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी मुशीर बेग मंगलवार की दोपहर जंगबहादुरगंज की इलाहाबाद बैंक शाखा से 60 हजार रुपये निकालकर बाइक से उचौलिया आ रहे थे। रास्ते में कोटरा गांव के पास दो बाइक पर पीछे से आए चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया और फिर मुशीर बेग के पास रखे 60 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीनकर जेबीगंज की ओर भाग गए। मुशीर ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। उचौलिया और पसगवां पुलिस मुशीर को साथ लेकर इलाहाबाद बैंक गई। वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस पड़ोसी जिला हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में गई है। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने घटना के बारे में बताया कि पुलिस मामले में लगी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें