फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस ने रामापुर रौली गांव के पास वन विभाग के खैर के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। मौके पर 12 तमंचे और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खैर के जंगल में छापा मारा। जहां अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मौके पर धौरहरा क्षेत्र के गांव खगियापुर निवासी अभियुक्त किशोरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके पर 12 तैयार तमंचे और भारी मात्रा में अधबने तमंचे और उपकरण मिले। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद अभियुक्त का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें