धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत वार्ड तीन में भरे पानी को निकालने के दौरान वार्ड नंबर दो के लोगों ने विरोध किया, जिस पर पुलिस से हुई झड़प में 10 लोगों के घायल होने के साथ चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
धनगढ़ी कैलाली जिला पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका तहत वार्ड 3 में बारिश का पानी जमा हो गया था, जिसे निकालने के दौरान वार्ड दो के लोगों ने विरोध किया। जिस पर दो वार्डों के बीच टकराव की स्थिति बन जाने पर नगर पालिका ने पुलिस प्रशासन को खबर की। मंगलवार देर शाम को पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी वार्ड नंबर दो के लोग भिड़ गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो भीड़ ने पथराव किया। झड़प में चार पुलिसकर्मी और 10 नागरिक घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने पानी का निकास खोल दिया है । संवाद