फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में जीते हारे समर्थक भिड़े, हुई फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जीत हार को लेकर हो रही घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। थाना नीमगांव की सिकन्द्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम रायपुर में बृहस्पतिवार शाम प्रधानी का चुनाव जीतने व हारने वाले समर्थकों के बीच ताना मारने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस बीच पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान सलीम ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ गांव से जा रहे थे कि गांव के ही युवक ने उनके समर्थक पर फायर कर दिया। हालांकि उन्होंने फायर करने वाले का नाम नही बताया। जबकि, हारे पक्ष के लोगों ने भी अज्ञात युवक द्वारा अपने पक्ष के लोगों पर फायर करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों से अभी किसी ने तहरीर नही दी है। समाचार लिखे जाने तक रात 8 बजे तक पुलिस गांव में ही मौजूद थी। प्रभारी एसओ संजीव तोमर ने बताया कि एक-दूसरे पक्ष में कहा सुनी हुई है। फायर करने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें