पलियाकलां। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधायक रोमी साहनी ने फ्री दवा सेवा शुरू की है। इसके तहत पांच लाख रुपये की लागत से दवाओं की पहली खेप लेकर विधायक पलिया पहुंचे और दवा सेवा का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फीता काटकर उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि कई ऐसे गरीब हैं, जिनको डॉक्टर दवा लिखता है लेकिन रुपयों के अभाव में वह दवा नहीं खरीद पाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो हर चीज से संपन्न हैं, लेकिन उनको दवा बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इन सब समस्याओं को देखते हुए यह दवा सेवा शुरू की गई है, जिसमें हर गरीब तक नि:शुल्क दवा पहुंचाने का कार्य उनकी टीम द्वारा किया जाए करेगी। इसके लिए विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, महामंत्री विजय गुप्ता व आशीष अग्निहोत्री को लगाया गया है। दुधवा रोड पर दवा के लिए संपर्क किया जा सकता है। विधायक ने कहा कि पांच लाख रुपये की दवाएं लेकर आया हूं। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक कोरोना पर विजय नहीं प्राप्त कर लेते। इस दौरान सोनू साहनी, अभिनव मिश्रा, उत्तम राजपूत, आशीष अग्निहोत्री, नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद