भूमि पर कुर्की बोर्ड लगाते राजस्व और पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए संपत्ति जब्तीकरण अभियान के तहत पसगवां थाना क्षेत्र के गांव खेरिया मिश्र निवासी गैंगस्टर एक्ट के अपराधी दुर्गेश उर्फ डीपी के नाम दर्ज 0.425 हेक्टेयर भूमि समेत 7.65 लाख की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
इस मौके पर मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ अभयप्रताप मल्ल, हैदराबाद एसओ अजय कुमार शर्मा, तमाम राजस्व और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसओ ने बताया कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश, डीएम और एसपी के निर्देश पर की गई है। संवाद