गोला (लखीमपुर खीरी) कोतवाली में कार चेक करती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। सदर चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह बीच सड़क पर खड़ी कार सवार युवकों को एसडीएम ने टोका तो वह उनसे उलझ गए। बाद में पुलिस ने कागज उपलब्ध न होने पर कार को सीज कर तीनों युवकों का चालान भेज दिया।
एसडीएम अखिलेश यादव सरकारी गाड़ी से हमराही और अर्दली के साथ तहसील जा रहे थे। अशोक चौराहे पर बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी। हार्न देने के बाद भी जब कार नहीं हटी तो अर्दली और हमराही ने तीनों युवकों से कार हटाने को कहा, जिससे वह उलझ गए। आरोप है कि एसडीएम से भी युवकों ने अभद्रता की। एसडीएम की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जब उन्हें ले जाने लगी तो वे सड़क पर बैठ गए। पुलिस तीनों आरोपियों को मय कार कोतवाली लाई, जहां कार सवार युवक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके, जिस पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। कार सवार युवकों वृंदावन मथुरा निवासी तरुण कुुमार, रुद्रपुर (उत्तराखंड) निवासी प्रकाश सिंह, बदायूं निवासी विनोद कुमार को शांति भंग के आरोप में चालान भेज दिया। बाद में तहसील में जमानत न हो पाने के कारण तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद