फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में महिला को अकेला देख बुरी नीयत से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवल। घर में महिला को अकेला देख पड़ोसी युवक ने उसे बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसकी पिटाई भी कर दी। इससे महिला के हाथ में चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का मामूली धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति एक समारोह में गए थे। वह और उनकी दो पुत्रियां घर पर थीं। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर कमरे में सो रहीं दोनों बेटियां जाग गईं। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित महिला ने अगले दिन सुंदरवल चौकी पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवागत चौकी प्रभारी लोकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। कई बार विवाद हो चुका है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें