फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
लखीमपुर के धौरहरा में जमीन के विवाद में खेत में जलाया गया ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के हरिहर पुरवा गांव के निकट विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दो ट्रैक्टरों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया, जबकि, घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कफारा निवासी श्याम सुंदर की पुत्री उर्मिला देवी व हरिहर पुरवा मजरा अमेठी निवासी मायाराम उर्फ जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीपाल के बीच 37 एकड़ भूमि को लेकर लंबे अरसे से विवाद चला आ रहा है, जिस पर दोनों पक्ष अपने अपना दावा कर रहे हैं। भूमि का वाद लखीमपुर न्यायालय व राजस्व परिषद लखनऊ में विचाराधीन है। वर्तमान में उस पर मायाराम की कब्जेदारी है। आरोप है कि उसी भूमि पर लगी मिर्च की फसल को जोतने के लिए उर्मिला देवी के परिजन शशांक तिवारी पुत्र अनूप तिवारी, करन उर्फ छोटू आदि ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गोली चल गई, जिसमें शशांक और करन घायल हो गए। आरोप है कि मायाराम पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टरों को आग लगा दी, जिससे दोनों ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विद्या सागर पाल व चौकी प्रभारी कफारा कमलेश राजभर ने मौके से दो लोगो को हिरासत में ले लिया तथा घायलों को सीएचसी धौरहरा भेजा। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शशांक तिवारी और करन की तहरीर पर पुलिस ने मायाराम और अंकुर तथा अनुराग पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-
न्यायालय में विचाराधीन है जमीन का वाद
हरिहर पुरवा निवासी मायाराम व कफारा निवासी उर्मिला देवी के परिजन के बीच करीब 40 वर्षों से 37 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिस पर दोनों पक्ष अपनी अपनी दावेदारी ठोंक रहे है। वर्तमान समय मे मायाराम का दावा है कि उन्हें मृत दिखाकर जमीन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। जब कि उर्मिला देवी को पौत्र शशांक व करन ने बताया कि उक्त जमीन उनकी दादी की है माया राम ने लंबे अरसे से नाजायज कब्जा कर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें