फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई नेतागिरी तो बैठाया, फिर छोड़ा

विज्ञापन
संकटा देवी चौराहा पर मशीन लगाकर शराब पीने की जांच करते टीएसआई सूर्यमणि यादव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान काफी सख्त नजर आई। सीओ सिटी की मौजूदगी में पुलिस ने संकटा देवी चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नेतागिरी दिखाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने चार वाहनों को सीज कर 24 से अधिक वाहनों के चालान किए। पुलिस की इस कार्रवाई से अफरातफरी रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे सीओ सिटी अरविंद वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार और टीएसआई सूर्यमणि यादव के साथ संकटा देवी चौराहा पहुंचे और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के निशाने पर तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, स्टंट करने वाले और पटाखे फोडने वाली वाहन रहे। टीएसआई सूर्यमणि यादव ने ब्रेथ इनेलाइजर से शराब पीने की चेकिंग की। इस दौरान तीन लोगों ने पुलिस पर सत्ता की हनक दिखाई तो उन्हें हिरासत में ले लिया और संकटा देवी चौकी पर बैठा दिया। बाद में उनके माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ा। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि पटाखे जैसी आवाज करने वाले चार वाहनों को सीज कर दिया गया है, इसके अलावा 24 से अधिक बाइकों के चालान किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें