फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते आपस मे भिड़े दो वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर दो वकील आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की, जिसमें एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटिल अधिवक्ता द्वारा पुलिस व उप जिलाधिकारी धौरहरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील परिसर में घर के आपसी विवाद को लेकर अधिवक्ता अमरीक सिंह व राममूर्ति यादव निवासी ऐरा व भिठौली आपस में भिड़ गए और नौबत मारपीट तक आ गई, जिस पर साथी अधिवक्ताओं ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन अमरीक सिंह ने घर से अपने साथियों को बुला लिया और राममूर्ति पर दोबारा हमला बोल दिया, जिससे उनका दांत टूट गया और सिर फट गया।
अधिवक्ता राममूर्ति को काफी चोटें आने के बाद घायल अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस व एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीओ धौरहरा ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी। वही तहसील बार संघ अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं में पारिवारिक बंटवारे का विवाद था, जिसको लेकर 11 बजे उनके पास गए थे। इसी बीच अमरीक सिंह ने राममूर्ति यादव पर हमला बोल दिया और मारा पीटा। उधर, इस मामले में अधिवक्ता संघ के महामंत्री कन्हैया बाजपेई ने कहा कि अधिवक्ता संघ की बैठक बुलाई जाएगी फिर मामले में निर्णय लिया जायेगा।
विज्ञापन

अमरीक सिंह यादव और राममूर्ति यादव दोनों अधिवक्ता हैं और चचेरे भाई हैं। इनका बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। अमरीक सिंह ने अपने परिजनों को बुलाकर मारा पीटा है। राममूर्ति का दांत टूटा है, सिर भी फटा है। पुलिस से मेडिकल कराकर एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वह बार संघ से ऐसे लोगों को तुरंत डिबार करने के लिए कहा गया है। तहसील में अराजकता नहीं करने दी जायेगी। - एस सुधाकरन, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें