फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल से चोरी करने की आरोपी दो सगी बहनें गिरफ्तार

विज्ञापन
लखीमपुर में पुलिस गिरफ्त में मॉल में चोरी करने वाली आरोपी महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने शॉपिंग मॉल में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गईं दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है। आरोपी दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम दो महिलाएं विकास भवन मार्ग स्थित एक शॉपिंग मॉल पर गईं थीं। इस दौरान उन्होंने सामान खरीदने के बहाने हजारों रुपये का क्राकरी का सामान चोरी कर लिया था और उसे थैले में रखकर जाने लगीं। शक होने पर गेट पर कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी र्गइं महिलाओं ने अपना नाम इरमू नाज और मंतशा निवासी डीहपुर थाना खीरी बताया है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं का चालान भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें