फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर के सामने नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा, निलंबित

विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही को उठा कर ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नशे में धुुत सिपाही ने एसपी दफ्तर के सामने हंगामा किया। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद कलक्ट्रेट की ट्रेजरी गारद में तैनात सिपाही जयनाथ यादव बावर्दी एसपी दफ्तर के सामने पहुंच गया। वह नशे में धुत था। उसने कार्यालय के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह बिफर गया और गाली गलौज करते हुए गेट के सामने जमीन पर लेट गया। इसी बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सिपाही को बमुश्किल कब्जे में किया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
एसपी विजय ढुल ने बताया: मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि होने पर सिपाही जयनाथ यादव को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें