फरधान। लखीमपुर-मैगलगंज रोड पर फरधान थाना क्षेत्र में लीला कुआं के पास एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी शिक्षामित्र मुकेश कुमार वर्मा सोमवार को किसी काम से लखीमपुर गए थे। जहां से शाम करीब छह बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में फरधान थाना क्षेत्र में ओम साईं इंटर कॉलेज के पास उसकी बाइक में किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह हेलमेट लगाए थे। मुकेश बेहजम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अटवा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद