फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम के बोटा भरी मैजिक को पकड़ा

विज्ञापन
मझगईं वन रेंज में खड़ी शीशम के बोटा भरी मैजिक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर चौरी रोड से शीशम के बोटा से भरी एक मैजिक को पकड़ा है। जिसको मझगईं वन रेंज लाया गया, जहां जांच चल रही है कि आखिर लकड़ी कहां से काटकर लाई गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात वन विभाग के राकेश कुमार गश्त कर रहे थे। इस दौरान चौरी से मझगईं आने वाली रोड पर एक मैजिक आती दिखी। जिसके बाद इसकी सूचना वन रेंज में दी गई। जहां से फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, राकेश शुक्ला, सूरजभान आदि मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए मैजिक को रोका। तलाशी में उसमें से शीशम की छह बोटा लकड़ी बरामद हुई। जिसको कब्जे में लेकर वन विभाग कर्मी मझगईं रेंज लेकर आए। यहां पर जांच की जा रही है कि आखिर कहां से लकड़ी काटकर लाई गई है। रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मैजिक पकड़ी गई है जिसमें छोटे-बड़े छह शीशम के बोटे हैं। जांच की जा रही है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें