फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगलीडर समेत दो शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगलीडर समेत दो शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया है। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सदर की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव मुडिया मिश्र निवासी संदीप का सुंसगठित गिरोह है। वह और उसके गांव का सदस्य थाना फरधान के गांव करनपुर निबहा निवासी कलीमुद्दीन उर्फ छोटू शातिर अपराधी है। चार मार्च 20 को शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी तनवीर खां के घर चोरी हुई थी। इस चोरी में भी संदीप और कलीमुद्दीन उर्फ छोटू शामिल था। दोनों अपराधियों का क्षेत्र में भय है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। साथ ही गिरोह बंद अधिनियम के सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें