फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस गिरफ्त में शातिर अपराधी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई संगीन मामलों में वांछित शातिर अपराधी राजन को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ सुमित कुमार ने बताया कि शातिर अपराधी राजन पुत्र मुन्नालाल निवासी बाबागंज की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह दरोगा विनोद सिंह और आरक्षी धर्मेंद्र सिंह के साथ उमरिया रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजन वहां बाइक से आ पहुंचा और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच कर जामा तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को थाने लाकर जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ हैदराबाद, गोला, नीमगांव, कोतवाली सदर थाने में धारा 302, 498, 304, गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें