फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत चार नामजद, 60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में दो महीने पहले हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करने के साथ 60 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में सीतापुर के गांव कजियारा निवासी अनस रियाज ने कहा कि उसकी प्लाईवुड फैक्टरी मोहल्ला सराय थाना खीरी में है। छह अक्तूबर 20 की शाम चार बजे मोहम्मदपुर कैमहरा के ग्राम प्रधान इमामुद्दीन, इसी गांव से सहनूर, सुहेब और कुंदा 60 अज्ञात लोगों के साथ प्लाईवुड फैक्टरी पर आए। कहा कि फैक्टरी में जो ट्रक माल लेकर आया था, उससे हादसा हुआ है। इसलिए फैक्टरी बंद कर दो। इस पर उसने कहा कि हादसा न तो उसकी ट्रक से हुआ है न फैक्टरी में, जिससे नाराज हमलावरों ने तोड़फोड़ शुरू कर परिसर में खड़ी कार क्षतिग्रस्त करने के साथ वहां आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करने के साथ 60 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें