फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में युवक को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव मैनहा में रास्ते के विवाद की रंजिश में चार हमलावरों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी, पुत्री और पुत्र जब बचाने पहुंचे तो उन्हें जख्मी कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव मैनहा निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसके घर के सामने रास्ते की जमीन को लेकर पड़ोसी रामभूषण से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण रामभूषण, अजीत कुमार, निरंजन लाल और बलराम लाठियां लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। भाई कमलेश ने विरोध किया तो उसकी लाठियों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे भाई का सिर फूट गया। भाई कमलेश किसी तरह से भागकर घर के अंदर पहुंचा, इसी दौरान पीछे से हमलावर भी घर में घुस आए और पीटने लगे। चीखपुकार मचने पर भाई की पत्नी सीता देवी, पुत्र नैमिष और पुत्री विमला बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीटा, जिससे चारों घायल हो गए। गांव के कई लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कमलेश की हालत गंभीर बनी है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापे मारे गए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें