फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान का शटर काटकर नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। चोरों ने सराफ की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। व्यापारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के प्रमुख सराफा व्यापारी अमरजीत सिंह उर्फ रिशु की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लॉकर में रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। अमरजीत सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले। लॉकर में रखा सामान, जेवरात और नकदी भी गायब थी। जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य व्यापारी वहां जमा हो गए। फिर सभी ने कोतवाली जाकर इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह को घटना की जानकारी दी। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही मैगलगंज चौराहे पर भी एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में दीवार काट कर चोरी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें