फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइकों के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
लखीमपुर में पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी की चार बाइकें बरामद कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि मैलानी पुलिस ने मंगलवार की रात को गश्त के दौरान संसारपुर तिराहा से दो अभियुक्तों छोटू उर्फ मदन उर्फ करन उर्फ दुर्योधन पुत्र सुरेंद्र पासी निवासी नाथूपुर थाना गोला और कुलदीप उर्फ बूचा पुत्र रामकुमार निवासी नाथूपुर थाना गोला खीरी को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य बाइकों और चोरी की एक साइकिल और पांच नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। एसपी ने बाइक चोरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें