फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार की मौत के मामले में परिजनों का हंगामा, हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
लखीमपुर के मैगलगंज थाने में लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैगलगंज (खीरी)। स्कूटी सवार के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने के मामले में थाने में परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को स्कूटी सवार के साथ हुई मारपीट में घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसमें हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक थाने में हंगामा हुआ। जिसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मारपीट के आरोपी तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार को पुष्कर (22) पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम ढखौरा स्कूटी से बालाजी मंदिर नवादा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी का शीशा लगने पर रास्ते से गुजर रहे तीन लोगों ने उनसे मारपीट की थी। मारपीट में घायल पुष्कर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने पुष्कर की अंत्येष्टि के बाद सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और थाने को घेर लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट लिखने की बात कही लेकिन परिजन नहीं माने। जिसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मारपीट के मामले को बदलकर दो सगे भाइयों पुनीत और सुमित पुत्र दिनेश कबाड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
--
मेरा बेटा तो इस दुनिया से चला ही गया। अब पुलिस भी हमें ही परेशान कर रही है । हमें अपने बेटे की मौत पर तमाशा नहीं करना है, लेकिन मैगलगंज पुलिस सही कार्य नहीं कर रही है। हम पूरे परिवार के साथ जब थाने आए तब जाकर हमारी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय बहादुर सिंह, मृतक के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें