पलिया के पुराना अस्पताल के पास मनचले की पिटाई के दौरान लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पलिया में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को परिजनों और भीड़ ने मिलकर जमकर पीटा। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया लेकिन आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक न जानकर पुलिस से आरोपी को छोड़ने की अपील की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
शहर की नगर पालिका रोड पर उस समय हड़कंप मच गया। जब दो किशोरियों ने अपने परिजनों के साथ आकर एक मनचले की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने कारण पूछा तो पता चला कि उक्त युवक ने किशोरियों के साथ छींटाकशी की है। जिसके बाद भीड़ ने भी आक्रोशित होकर मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसके के बाद परिजनों की रजामंदी से युवक को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। संवाद