फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी सफाईकर्मी का शव उसके घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव सरकारगढ़ निवासी जगदीश बाल्मीकि (50) का शव रविवार सुबह घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ से लटकता मिला। यह देख परिवार में चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। प्रधान प्रतिनिधि रियाजुल्ला खां ने बताया कि लखीमपुर निवासी जगदीश अभी कुछ महीने पहले आकर गांव में परिवार सहित रहकर सरकारगढ़ सहित अन्य गांवों में भी प्राइवेट सफाई का काम कर भरण पोषण करता था। जगदीश ने आत्महत्या किन कारणों की है, इसका पता नहीं चल पाया है। बेटे सोनू ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गले में फंदा लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें