फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तीसरे दिन पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कसबा निवासी एक युवक का तीसरे दिन पेड़ से लटका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पत्नी से चल रहे विवाद में फंदे से लटक कर जान देने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदी कसबा के मोहल्ला सरैंया निवासी हरिओम (22) पुत्र राजेंद्र की छह माह पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से उसकी पत्नी से अनबन होने लगी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आए दिन तकरार होती थी। पहली दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे हरिओम घर में बिना कुछ बताए चला गया था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारी और इधर-उधर ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर घर वालों ने उसकी अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार की शाम को मोहम्मदी के पुवायां रोड पर आम के बाग में किसी ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस का कहना है कि पत्नी से कई दिनों से चल रहे विवाद के कारण हरिओम मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण उसने एक बाग में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें