फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
acident in khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इससे मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुुलिस ने पलिया क्षेत्र में हादसे में मारे गए दोनों शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिए हैं, इनका शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके अलावा खीरी टाउन में देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो फरधान और खीरी टाउन में हुए हादसों में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन

-
हादसा: एक
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पलिया कलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर बाइक से पलिया की ओर आ रहे थाना निघासन के गंगा बेहड़ बौधिया निवासी संदीप सिंह (30) और उनके साथी विनोद मौर्या (29) निवासी ग्राम हक्कलपुर को पलिया से संपूर्णानगर नगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आनन-फानन में घायलों को लेकर सीएचसी पलिया पहुंची, जहां डॉक्टर ने संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाद में विनोद मौर्य की भी उपचार के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिए हैं। इनका शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
-
हादसा-दो
बस चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो की मौत
खीरी टाउन। सदर कोतवाली के मोहल्ला सिकटिहा निवासी अतुल शुक्ला (35)और राजकुमार गौतम (29) बाइक से आ रहे थे कि लखीमपुर बहराइच रोड पर खीरी थाना क्षेत्र की शंकरपुर पुलिस पिकेट के पास एक बस चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही समय में परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

-
हादसा-तीन
ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप भिड़ीं, ट्रैक्टर चालक की मौत
लखीमपुर खीरी/ फरधान। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गुरुवार की शाम आठ बजे कालाआम के निकट एक ईंट भट्ठे के पास थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव धवरपुर निवासी गोपाली (35) ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव वापस आ रहा था। बेहजम की तरफ से लखीमपुर की ओर जा रही पिकअप की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रैक्टर चालक गोपाली गिरकर पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। इस बीच हादसे के शिकार हुए वाहनों ने स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हेलमेट लगाकर स्कूटी चला रहा लखीमपुर शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी राहुल मेहरोत्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल मेहरोत्रा की लीलाकुआं में मोबाइल शॉप है। वह दुकान बंद कर अपने घर वापस आ रहा था। उधर हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे लीलाकुआं पिकेट के सिपाही वीरेंद्र शर्मा ने घटना की सूचना थाना फरधान पुलिस को दी। साथ ही घायल को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भिजवाया।
-
हादसा-चार
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खीरी टाउन। थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत लगुचा पेट्रोल पंप के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक 25 वर्षीय दानिश पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी थाना लहरपुर जिला सीतापुर की दानिश लहरपुर से खीरी की तरफ जा रहा था, तभी खीरी की तरफ से डग्गामार सवारियों- से भरी बस ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी फतेह सिंह ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा दिया है।
-
हादसा: पांच
ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, चार घायल
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर रांग साइड आ रहे ट्रक ने मोहम्मदाबाद पेट्रोल टंकी के निकट सामने से आ रही पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि पिकअप के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंचे खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप को काटकर पिकअप में सवार सुरेंद्र सक्सेना (35), अमित कुमार (23) निवासी लखनऊ और महेश (34) और राम सिंह (32) निवासी बहराइच को बाहर निकाला और चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करायौ, जबकि चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर किसी तरह से आवागमन चालू किया। इससे करीब पौन घंटे हाईवे पर आवागमन ठप रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें