फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कृष्णापुरम निवासी 25 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति विकास अवसाद ग्रस्त थे। मंगलवार की दोपहर को भी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णापुरम निवासी 25 वर्षीय युवक विकास चौधरी ने अपने मकान के एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली । पत्नी सरला चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति विकास चौधरी मानसिक अवसाद से पीड़ित थे, जो जरा सी बात पर लड़ाई झगड़ा कर आत्महत्या करने की बात किया करते थे। मंगलवार की दोपहर जान देने की नियत से कलाई की नस काट ली थी। इलाज कराने के बाद नशे की हालत में पुन: जान देने की बात करने लगे। काफी समझाने के बाद उन्हें शांत किया गया। लेकिन रात तीन बजे उन्होंने नींद से उठाया और कहा कि आखिरी बार चाय पिला दो अब जिंदा नहीं रहूंगा। पत्नी का कहना है कि रात में चाय और ब्रेड खाने के बाद उसे जबर्दस्ती कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लेट गए। लेकिन सुबह उन्हें पंखे से लटका हुआ देखा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोल कर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि पत्नी के अनुसार विकास अवसाद ग्रस्त था। मंगलवार को भी विकास कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को पति के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें