धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के चमारनपुरवा गांव के बाहर सड़क किनारे लगे पेड़ से एक विवाहिता का शव उसी के दुपट्टे से लटका पाया गया। उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी और शनिवार को वह पति के साथ अपनी ससुराल आई थी।
कोतवाली क्षेत्र के चमारनपुरवा गांव निवासी मिश्री लाल गौतम की पुत्री पूजा का शव चमारनपुरवा गांव के बाहर हाईवे किनारे लगे पेड़ से लटका पाया गया। मृतका के पिता मिश्री लाल गौतम के मुताबिक उसकी पुत्री पूजा का विवाह छह माह पूर्व ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ओझावा निवासी कोमल गौतम के साथ हुआ था पर उसके पति कोमल से कुछ अनबन हो गई जिसके चलते पूजा अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। पिता मिश्री लाल के मुताबिक शनिवार को समझा बुझा कर उसे उसके पति के साथ भेज दिया पर सिसैया चौराहे से ही पूजा वापस आ गयी और रात में ही सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली । विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। संवाद