फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से तीन जोड़ी सोने के कुंडल लेकर महिलाएं रफूचक्कर

विज्ञापन
सराफ की दुकान पर कुंडल देख रहीं महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
उचौलिया। पनाहपुर रोड पर एक सराफ की दुकान से दो महिलाएं टप्पेबाजी कर तीन जोड़ी सोने के कुंडल लेकर रफूचक्कर हो गईं। बाद में सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद व्यापारी ने महिलाओं की तलाश की लेकिन वह नहीं मिलीं। जिसके बाद सराफ ने चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे में पनाहपुर रोड पर मोनू गुप्ता की बालाजी ज्वेलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो महिलाएं सोने के कुंडल खरीदने के लिए उनकी दुकान पर आईं। इस दौरान उन्होंने कई जोड़ी कुंडल और झाले देखे लेकिन कोई पसंद नहीं आए जिसके बाद महिलाएं बगैर कुछ खरीदे वहां से चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद सराफ मोनू गुप्ता ने तीन जोड़ी सोने के कुंडल कम देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में आसपास महिलाओं को तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नही चला। सराफ ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल कर उन महिलाओं को पहचानने की कोशिश की लेकिन वह पहचान में नहीं आईं। दोनों महिलाओं में एक ने मुंह पर मास्क लगा रखा था और साथ में दूसरी महिला साड़ी पहने थी। वह भी अपना मुंह साड़ी से बार-बार ढक रही थी। सराफ के मुताबिक तीन जोड़ी कुंडल की कीमत करीब साठ हजार रुपये है। उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें