फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने कबीर धाम पर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
खिड़की में बना गोली का सुराख। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
अलीगंज (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद स्थित कबीर धाम आश्रम पर अज्ञात लोगों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। इससे अफरातफरी मच गई। संत असंग देव ने हमलावरों से अपनी जान का खतरा जताया है। उनका आरोप है कि हमलावर उन्हें ही मारने आए थे। डीएम और एसपी ने मौका मुआयना कर संतों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आश्रम सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की रात करीब 11:40 पर हुई। आश्रम पर संत असंग देव महाराज और अन्य संत सो रहे थे। इसी बीच पहुंचे हमलावरों ने कबीरधाम की बिजली लाइन काट दी। असंग देव के आवास पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। मुख्य द्वार पर कुछ कागजात भी जलाए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान अनुभव दास ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से कई राउंड फायर किए, जिससे दहशतगर्द मौके से फरार हो गए। प्रधान अनुभव दास ने घटना की सूचना अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार को दी। कुछ देर बाद सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय कबीरधाम पहुंचे और घटना की जानकारी की। शनिवार सुबह डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर असंग देव से घटना की जानकारी ली। सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस ने मौके से दो बुलेट 315 बोर बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-------
संत असंग देव ने बताया कि हिंदुत्व को बढ़ावा देने और कबीरपंथी संत होने के नाते देश के कई प्रांतों और विदेश में भी सत्संग करते हैं। हिंदुत्व को बढ़ावा देने से उन पर छत्तीसगढ़ में दो बार हमला हो चुका है। दो मई से वह कबीरधाम में हैं, यहीं पर उनके अनुयाई आते हैं, घटना के पीछे संत विरोधी दहशत गर्द हो सकते हैं।
विज्ञापन

---------
अज्ञात लोगों द्वारा चार फायर किए जाने की बात कही गई है। रायफल से चली दो बुलेट मौके पर मिली हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। कबीरधाम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कई टीमें कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें